पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ में ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट 2026 सम्पन्न हुआ |
पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल, 2026 को आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 का उद्धघाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी ने किया | इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। पहली बार आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचारों का व्यापक आदान-प्रदान होगा, जो आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंच से निकले विचार न केवल नीति निर्माण को दिशा देंगे, बल्कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी सहायक होंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी, विशेष आमंत्रित अतिथि डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा जी, भारतीय स्वास्थ्य विद्यापीठ के अध्यक्ष डॉ. राजीव सूद जी तथा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा जी सहित देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शोधार्थी छात्र और अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
- All
- Pixs1
- Pixs2
- Pixs3
- Pixs4
- Pixs5